गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत रायबासा-राजगांव के बीच सड़क के किनारे से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान गम्हरिया निवासी विश्व नायक के रूप में की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि युवक का राजगांव की युवती के साथ प्रेम संबंध था. बीती रात वह युवती से मिलने गया था. उन्होंने आशंका जताई है कि युवती के परिजनों ने युवती को वहां से भगा दिया और युवक की हत्या कर उसके शव को खाईनुमा सड़क पर फेंक दिया. आज सुबह उसका शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



