सरायकेला : झारखण्ड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर गुरुवार को राज्य के 96 राजस्व पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. इसमें कई ऐसे पदाधिकारी भी है जिन्हें राजस्व विभाग में समायोजित किया गया है. ऐसे ही एक पदाधिकारी प्रवीण कुमार है जिन्हें गम्हरिया अंचल अधिकारी बनाया गया है. शनिवार को श्री कुमार ने निवर्तमान अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया से बतौर अंचल अधिकारी प्रभार ग्रहण किया. मालूम हो कि प्रवीण कुमार इससे पूर्व गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी रह चुके हैं. (नीचे भी पढे़ं)
उधर निवर्तमान अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने अपने कार्यकाल को एक बेहतर अनुभव बताया और कहा कि उनका प्रयास रहा कि आंचल पहुंचने वाले लोगों को नियमानुसार समाधान दिलाई जाए. इस दौरान सभी का अपेक्षित सहयोग मिला. इस अनुभव का प्रयोग आगे अपने कर्म क्षेत्र में किया जाएगा. वहीं अंचल अधिकारी का प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता यही रहेगी कि आंचल पहुंचने वाले लोगों को नियमानुसार समाधान दिलाई जाए. सरकार और उपायुक्त से मिले निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. नियम विरुद्ध काम करने वाले कर्मियों के प्रति सख़्ती बरती जाएगी. इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के अलावा तमाम अंचल कर्मी मौजूद रहे.



