
सरायकेला/ जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकडू गांव निवासी सत्यम दीवार में दबने से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल और फिर वहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया. सत्यम की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. सत्यम भी वहीं सफाई का काम कर रहा था. इसी दौरान घर की दीवार भरभरा कर उसपर गिर गई जिससे वह दीवार के नीचे वह दब गया. इधर आसपास के लोगों द्वारा उसे किसी तरह बाहर निकाला गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




