
सरायकेला : सरायकेला जिला के मारवाड़ी धर्मशाला में लक्ष्य फाइट फॉर ह्यूमिनिटी के तत्वाधान में मेगा नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से किया गया. मोतियाबिंद संयोजक आशुतोष चौधरी ने बताया कि नेत्र शिविर में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से काफी मरीज आए कुल 280 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। मरीजों की नेत्र जांच उपरांत 70 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए. उद्घाटन समारोह में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, डॉक्टर प्रदीप कुमार पति, राम बाबा आश्रम के चंदन बाबा, कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी जी पूनम बहन, संजय चौधरी, पुर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टर नीतू कुमारी, डॉक्टर शहाबुद्दीन संजय चौधरी कुंवर अनूप सिंहदेव, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सेकसरिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया. शिविर का निरीक्षण सरायकेला खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल ने किया. उन्होंने शिविर के लिए लक्ष्य संस्था के सभी सदस्यों एवं पूर्णिमा नेत्रालय और उनकी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन इस क्षेत्र में अच्छी पहल है दूरदराज से काफी व्यक्ति इस शिविर का लाभ ले रहे हैं. सरायकेला की अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के शिविर आयोजन करने का आग्रह किया. शिविर का निरीक्षण डॉ ए पी सिन्हा ने भी किया.






