
सरायकेला : सरायकेला खरसावां ज़िले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार देर रात सरायकेला मंडल कारा में एसडीओ निवेदिता नियती और एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई. यह कार्रवाई देर रात 9 बजे से लेकर करीब 10:30 बजे तक चली. इस कार्रवाई से कैदियों में हड़कंप मच गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

छापेमारी दल में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. छापेमारी के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बैरकों की सघन जांच की गई. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई थी.





