जमशेदपुर: सरायकेला पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर सरायकेला थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सावैंया और थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में चारपहिया और दुपहिया वाहनों की सघन जांच की गई.वाहनों के कागजात की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई. (नीचे भी पढ़े)

तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सावैंया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी.




