सरायकेला : सरायकेला थानांतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला समाहरणालय के पास गुरुवार शाम 5 बजे के करीब घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर गांव निवासी 26 वर्षीय बिरंची गोप की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक बिरंची गोप को स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक के सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.



