
चांडिल : सरायकेला- खरसांवा जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत बड़ालपांग के पास शोभा नदी किनारे बुधवार की सुबह एक सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के पास से ही हत्या में प्रयुक्त टांगी और व्यक्ति की कटी जीभ भी मिली है. उसके गले में तुलसी की माला है. युवक काला पैंट और आसमानी रंग का शर्ट पहना है.(नीचे भी पढ़े)
ॉ घटनास्थल के आसपास व्यक्ति का सिर नहीं मिला है. घटना की सूचना होने के चार घंटे के बाद भी अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है. चुंकि भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर पुलिस को पहुंचना मुश्किल हो रहा है.



