सरायकेला : रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है. इधर देशभर में कोरोना संकट अभी भी जारी है. वहीं इन सबके बीच सरायकेला एसपी कार्तिक एस ने वीडियो जारी कर जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के साथ घरों में ही रहकर नमाज पढ़ने औऱ अफ्तार के दौरान परिवार के साथ ही रोजा तोड़ने और अफ्तार के दौरान भीड़ इकट्ठा न करने की अपील उन्होंने की है. अंत में एसपी ने जिले के तमाम मुसलमानों को पवित्र रमजान के महीने की शुभकामनाएं दीं.














