
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत सतबोहनी के सरना टोला में एक 27 वर्षीय महिला रूबी प्रधान का शव उसके घर से बरामद किया गया है. वैसे मामला संदिग्ध बना हुआ है. यह हत्या है या आत्महत्या इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं थाना विवाद के कारण घंटों शव घर में ही पड़ा रहा. वैसे मामला साफ होने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर में महिला के अलावा उसका पति और एक बच्चा है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. बताया जाता है कि सतबोहनी के सरनाटोला निवासी 27 वर्षीय रुबी प्रधान के घरवालों ने देखा कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुल रहा है. इसके बाद खिड़की से देखा तो देका कि महिला लटकी हुई है. पुलिस को सूचना दिया गया. गम्हरिया थाना को पहले खबर किया गया तो उसने कहा कि यह आदित्यपुर का मामला है. वहीं, आदित्यपुर को बोला गया तो बताया गया कि यह गम्हरिया थाना का मामला है. कोई शव लेने तक नहीं आया. परिवारवालों की मिन्नतों के बाद गम्हरिया थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. घरवालों और आसपास के लोगों का कहना था कि उक्त महिला के साथ काफी अत्याचार होता था, जिस कारण उसको मारकर भी टांग दिया गया होगा. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है.







