
सरायकेलाः सरायकेला जेल में बंद चोरी का आरोपी सीरेन सरदार नामक विचारधीन कैदी की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई. कैदी आदित्यपुर से चोरी के आरोप में चार माह पूर्व सरायकेला जेल लाया गया था. 32 वर्षीय कैदी अंदरवेट बताया जा रहा है. जेल सूत्रों के अनुसार कैदी की रविवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. फिलहाल कैदी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



