
सरायकेला : दैनिक आज के तिरुलडीह के पत्रकार को तिरुलडीह पुलिस द्वारा बीती रात बर्बरता पूर्वक पीटने से पत्रकार की हालत खराब हो गयी है. उसे शनिवार तड़के एमजीएम अस्पताल लाया गया है. मामला सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना का है. पीड़ित पत्रकार ने बताया कि बीती तीन चार दिन से क्षेत्र में अवैध बालू उठाव पर रोक है इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर से बालू कुकड़ू की ओर ले जाया जा रहा है. जब ट्रैक्टर ड्राइवर को तिरुलडीह मार्केट के सामने पूछा गया कि बालू बंद है और तुम कहां बालू ले जा रहे हो जिसके बाद डर कर ड्राइवर ट्रैक्टर को बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग गया. इसकी सूचना पत्रकार विद्युत महतो ने तिरुलडीह थाना प्रभारी को देते हुए वहां पहुंचकर ट्रैक्टर को ले जाने की बात कही. पुलिस काफी देर बाद भी नहीं आई तब ट्रेक्टर को तिरुलडीह थाना के समीप पुलिस को सुपुर्द करने ले जाया गया. तब भी पुलिस थाना से बाहर नहीं निकली. (नीचे भी पढ़ें)
इसपर पत्रकार ने थाना प्रभारी को कॉल करके बोला कि जब ट्रैक्टर को थाना के सामने ला दिए है इसे जब्त करने में क्या है? इतने में दो पुलिस कर्मी बड़े बहादुरी के साथ बाहर आकर पत्रकार विद्युत महतो की जमकर पिटाई कर दी. डंडे से पैर पर मारने से विद्युत बुरी तरह चोटिल हो गया. वही पुलिस ने पत्रकार विद्युत महतो का मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया. मार खाकर विद्युत बुरी तरह कराहने लगा. पुलिस उसे उसी हाल में छोड़कर थाना के अंदर चले गए. काफी देर बार जब लोगो को इसकी सूचना मिली तो स्थानीय लोगो के सहायता से उसे तिरुलडीह उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रातो रात ईचागढ़ स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया. खबर है कि उसका हालात बिगड़ता देख उसे पुनः आज सुबह बेहतर ईलाज के लिए टाटा एमजीएम अस्पाल भेज दिया गया. वही द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां एवं पूरे जिले के पत्रकार तिरुलडीह पुलिस के इस नीच हरकत की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है.



