
सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लिया. इसमें रांची के सांसद संजय सेठ सहित सभी विधायक एवं जिले के आला अधिकारी के साथ सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए जाने की बात कही. साथ ही केंद्र प्रायोजित सभी योजनाओं की समीक्षा रिपोर्ट भी उन्होंने देने की बात कही. वहीं दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण से लगातार हो रहे जानवरों के पलायन और हाथियों द्वारा ग्रामीणों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का पूरा ब्यौरा अधिकारियों से तलब किया है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने जानना चाहा कि कि दलमा के आसपास गगनचुंबी इमारतें आखिर कैसे बन रही है किस आधार पर उन्हें जमीन मुहैया किया जा रहा है इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट उन्होंने तलब किए है. उन्होंने बताया, कि 2024 तक सभी घरों में पानी पहुंचाने के लिए बनाए गए कार्य योजना पर किस तरह से काम किया जा रहा है. साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान की क्या प्रगति है. किसान क्रेडिट कार्ड की जिले में किस तरह मॉनिटरिंग चल रही है सभी विषयों पर विस्तार से अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं.






