जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया है. बताया जाता है कि आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारियों की टीम दोपहर बाद कार्यालय में पहुंची. इस टीम ने यहां आने के बाद दस्तावेजों की जांच शुरू की. जांच में खासतौर पर ठेका लेने वाले ठेकेदारों से होने वाले टीडीएस की कटौती के बारे में पूछताछ अधिकारियों के से की गई. बताया जाता है कि टीडीएस की कटौती में जमशेदपुर अक्षेस की ओर से काफी गड़बड़ियां बढ़ती गई थी, जिसको लेकर कई बार नोटिस भी भेजा गया था जिसके बाद विभाग की टीम ने आज सर्वे शुरू किया. हालांकि आयकर विभाग ने इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. वही जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने भी कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है.




