
जमशेदपुर : कोल्हान के उद्यमियों और व्यवसायियों की संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स की नयी कमेटी ने प्रभार संभाल लिया. मंगलवार को एक सादे समारोह में अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने महासचिव भरत वसानी को पदभार संभालने पर स्वागत किया. इसके अलावा पूर्व महासचिव सह वर्तमान उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी उनका स्वागत किया. इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी थे. लगभग सारे पदाधिकारियों ने अपना प्रभार संभाल लिया. अशोक भालोटिया पहले से अध्यक्ष थे और इस बार भी वे अध्यक्ष पद पर बने रहे है, ऐसे में उनका नहीं बल्कि महासचिव का अभिनंदन किया गया.



