
जमशेदपुरः दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची और आद्रा रेल मंडल ने गार्डों की कमी को देखते हुए कोलकाता गार्डेनरीच ने विभागीय प्रमोशन के लिए अधिसूचना जारी की. इसके तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने 520 पदों पर प्रमोशन किया जाना है. रेल कर्मचारी को विभागीय परीक्षा देना होगा. परीक्षा में उत्तीण होने के बाद ही नियुक्ति की जाएगी. रेलवे के अनुसार 42 से 47 वर्ष के कर्मचारी आवेदन कर सकते है. सामान्य श्रेणी के लिए 277 पद, एससी के लिए 126 पद, 30 पद एसटी, ओबीसी के लिए 87 पद है.



