
जमशेदपुर : साकची गुरु नानक नगर बस्ती विकास समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से सरकार शमशेर सिंह सोनी को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता बस्ती के वरीय बुजुर्ग एवं साकची गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह ने की और इसका संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य सरदार जोगिंदर सिंह जोगी ने की। इस बैठक में बस्ती के विकास को लेकर कई योजनाएं बनाने पर भी सहमति हुई। बस्ती वासियों को बताया गया कि विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय ने इलाके के विकास विशेषकर नाली गली एवं कूड़ा निस्तारण को अपनी प्राथमिकता में रखा है और ऐसे में उनके मार्गदर्शन एवं सुझाव पर बस्ती के लोगों ने बैठक कर कमेटी का गठन किया है। एकता क्लब मोदी भवन के संचालन की जिम्मेदारी भी बस्ती के लोगों ने सरदार शमशेर सिंह सोनी को दे दी।बस्ती के लोगों ने लिखित रूप से इसकी जानकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी तथा विधायक सरयू राय को भी दी। बैठक में कैप्टन सिंह, राकेश मंडल, सतपाल सिंह राजू, वीर सिंह, हरदयाल सिंह, राजू मारवाह, सुबोध श्रीवास्तव, भारतीय जन मोर्चा संयोजक अजय सिन्हा, सह संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू, करतार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, भोला यादव,किशोर, सुनील कुमार,पवन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।






