
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के खाड़बांदा गांव में विगत दिनों जल शक्ति अभियान के तहत मनरेगा से स्ट्रेंच निर्माण किया गया था. स्ट्रेंच निर्माण में लगे सबर मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नही किया गया है. सबर मजदूरों ने शुक्रवार को भाजपा नेता समीर महंती से मिलकर इसकी शिकायत की. मजदूरों ने कहा कि मजदूरी किये दो माह हो चुका है परंतु अब तक उन्हें मजदूरी का भुगतान नही किया गया है, इससे उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है. कहा कि कयी बार पंचायत सचिव और पंचायत के जन प्रतिनिधियों से मिलकर मजदूरी भुगतान कराने की गुहार लगाया परंतु अब तक उनके बीच मजदूरी का भुगतान नही किया गया है. मजदूरों की समस्या से अवगत होकर श्री महंती ने कहा कि वे बीडीओ लेखराज नाग से मिलकर मजदूरी भुगतान कराने की मांग करेंगे. मौके पर गणेश सबर, दासी सबर, सरस्वती सबर, गोवर्धन सबर, लक्ष्मण सबर, कोंदा सबर, सुंदर महतो, शशधर महतो,मुरली महतो, समेत अन्य मजदूर उपस्थित थे.



