रांची : रांची आईजी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इसमें दस लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर अमरजीत भी शामिल है. अमरजीत के साथ पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सहदेव, नीरु यादव, संतोष भुईया और अशोक बैगा ने भी आत्मसमर्पण किया. आईजी एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के कई अधिकारी इस दौरान मौजूद रहें. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. हाल ही में भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने भी सरेंडर कर दिया था. इंदल गंझू ने भी रांची में ही आत्मसमर्पण किया था. सरेंडर के बाद नक्सलियों ने अपने साथियों से भी मुख्य धारा में जुड़ने की अपील की. नक्सलियों ने बताया कि वे पिछले 20 सालों से संगठन में सक्रिय थे.





