
जमशेदपुर : टाटा कमिंस में शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ घोषित किया गया है. जिन विभागों में उत्पादन कार्य होगा उसी विभाग के कर्मचारियों को बुलाया जाएगा. कनेक्टिंग रॉड विभाग में उत्पादन कार्य जारी है. अनुमान है कि करीब 60-70 कर्मचारी कार्यरत हैं. उत्पादित कनेक्टिंग रॉड स्पेयर पार्ट्स को एक्सपोर्ट किया जाता है, जिसको लेकर शनिवार फ्लेक्सी ऑफ में भी यहां कार्य हमेशा चलते रहता है. मालूम हो कि कंपनी में 2 दिनों का ब्लॉक क्लोजर घोषित है. 25 एवं 28 अक्टूबर को ब्लॉक क्लोजर है. कंपनी 29 अक्टूबर, मंगलवार को खुलेगी.



