जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट की अधिकृत यूनियन टाटा कमिंस यूनियन का गुरुवार को हुए चुनाव में 19 कमेटी मेंबर चुन लिए गए. पदाधिकारी का चुनाव नहीं हो पाया. सभी चुने हुए 19 कमेटी मेंबरों ने मीटिंग करता है किया कि वे लोग आपस में ही पदाधिकारी का चुनाव 1 से 2 दिन में कर लेंगे. इन लोगों ने चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और अश्विनी माथन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद तय हुआ कि पदाधिकारियों का चुनाव बाद में होगा. इससे पहले काफी संख्या में मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया. करीब 750 वोटरों ने 10 निर्वाचन क्षेत्र में 59 उम्मीदवारों में से 19 कमेटी मेंबरों का चुनाव किया. आपको बता दे कि कुल वोटर की संख्या 769 है. (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी मेंबर के हुए चुनाव में अध्यक्ष दिपतेन्दु और महामंत्री सुमित कुमार खुद अपने विभाग से चुनाव हार गए. करीब 80 फ़ीसदी नए कमेटी मेंबर चुनाव जीत कर आए हैं.19 कमेटी मेंबरों में दो-तीन कमेटी मेंबरों का कहना था कि अध्यक्ष का चुनाव को-आप्शन कर बाहरी व्यक्ति को ही बनाया जाए. लेकिन इसका शेष सभी कमेटी मेंबरों ने विरोध किया. काफी मशक्कत के बाद तय हुआ कि अंदर से ही अध्यक्ष-महामंत्री होंगे. इसी वजह से विलंब हो गया तथा पदाधिकारियों का चुनाव टल गया.




