
जमशेदपुर : झारखंड के पांच शहरों का चयन टाटा समूह की कंपनी टाटा कम्यूनिकेशन ने किया है, जहां की महिलाओं को उद्यमी बनाने के सपने को साकार करने की दिक्कतों को दूर करेगी. टाटा समूह की कंपनी टाटा कम्यूनिकेशंस ने स्कूल ऑफ होप एंड एम्पावरमेंट (एसएचई) की शुरुआत करने जा रही है. इसके तहत वैश्विक स्तर की डिजिटल इकोसिस्टम करने वाली कंपनी टाटा कम्यूनिकेशन ने इसकी घोषणा करदी है. इसके तहत पहले चरण में एसएचइ की ध्यान झारखंड के धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची के इलाको में रहने वाली निम्न आय वर्गों की 18 से 35 साल की महत्वाकांक्षी महिला उ़द्यमियों को सहयोग करने पर रहेगा. इस एसएचई पहल में छह भागों में बंटी एक वीडियो सीरजी है, जिसमें महिलाओं को उद्यमी बनने केलिए सहनी पड़ रही चुनौतियों को दर्शाया गया है. इस वीडियो सीरीज के ट्रेलर को यूनेस्को कार्यक्रम में प्रकाशित किया गया, जिसमें झारखंड की एक ग्रामीण महिला उद्यमी हसरत बानोन की असल जिंदगी को दिखाया गया है. यह सीरीज हसरत के नाम से द बेटर इंडिया के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. इसमें महिलाओं के बारे में पुराने समय से चली आ रही धारणाएं, परिवार के प्रति कर्तव्य, आर्थिक, सामाजकि बाधाएं और आत्मविश्वास का अभाव आदि कई बातों को इस फिल्म में शामिल किया गया है. मालूम है कि कम से कम 10 लाख महिलाओं को उद्यमी बनने के उनके सपनों को वास्तर में साकार करने की प्रेरणा देना इस परियोजना का उद्देश्य है. भारत के छोटे शहरों की महिलाओं का उनके सपने पूरे करने में उत्साह वर्धन करना, उनको प्रेरणा, शिक्षा और रोजगार हेतु मदद देना और इस तरह से उनकी उद्यमशीलता के बीच आने वाली प्रमुख बाधाओं को दूर करना इस पहल का उद्देश्य है. भारत में बढ़ रही डिजिटल कनेक्टिविटी और साझेदारियों की शक्ति का लाभ उठाते हुए टाटा कम्युनिकेशन्स समाज के उपेक्षित वर्गों की महिलाओं के साथ, उनके लिए और उनके द्वारा बनाया गए एक सक्षम वातावरण का निर्माण करेगा ताकि यह महिलाएं स्वयं को एक सफल और खुशहाल उद्यमी बना सकें.





