
जमशेदपुर : विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एक चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें टीएसएफ की ओर से संचालित पांच मस्ती की पाठशाला के बच्चों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने एक से बढ़ एक अपनी चित्रकारी के माध्यम से प्रतिभा का परिचय दिया. बेहतर चित्रकारी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार व दो संत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले में बागुनहातु, टिनप्लेट, सरजामदा, राजनगर, पीपला के मस्ती की पाठशाला के 326 बच्चों ने हिस्सा लिया था. यह पूरा कार्यक्रम वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था.
इन्हें मिला पुरस्कार :
प्रथम : सुजीत महतो, सुजीत कर्मकार, अंबिका, लक्खी सरदार व विजय कर्मकार.
द्वितीय : बनोज बरुआ, भोज नंदा, प्रिती राउत, अनुष्का कर्मकार, मशी चंद्र बोदरा.
तृतीय : उदय शंकर, सोना मुर्मू, किरन गार्गी, जया सिंह, लव माझी.
संत्वना पुरस्कार : पंकज महतो, निर्मल चक्रवर्ती, अंजली कुमारी, रुपाली, श्याम जमुदा, प्रशांत कैवर्त, सन्नी मंडल, वर्षा कुजूर, सरस्वती लोहार, बाबूराम.





