
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में फूल टर्म अप्रेंटिस की बहाली के लिए आवेदन फॉर्म निकल गया है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त रखी गयी है. दो वर्षीय इस कोर्स के लिए दो ट्रेड रखा गया है जिसमे मैकेनिकल ऑटोमोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक तथा इलेक्ट्रॉनिक शामिल है.
क्या है पैमाना (क्राइटेरिया) :
उम्र-आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2020 को 16 से 18 वर्ष होना चाहिए. एससी-एसटी आवेदक को 2 वर्ष की छूट दी जाएगी.
अंक (मार्क्स)-आवेदक 2020 की परीक्षा में पास किया होना चाहिए. सामान्य वर्ग के आवेदक को 70 प्रतिशत, ओबीसी/एससी/एसटी कंडीडेट को 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए जिसमें से गणित और विज्ञान में 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। महिला आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी.
स्टाइपेंड-सफल आवेदक को पहले वर्ष 8000 और दूसरे वर्ष 9000 रुपया स्टाइपेंड के रूप में मिलेगा. कैंटीन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा मुफ्त दी जाएगी.



