
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में पंचायत चुनाव के दिन बस की सेवाएं कई इलाकों में नहीं की जायेगी. कर्मचारियों के लिए चलने वाली बस सेवाओं के तहत टेल्को कॉलोनी, मनीफीट, रामाधीन बगान, नामदा बस्ती, बामनगोड़ा, मिश्रा बगान और गोविंदपुर इलाके में बस की सेवाएं बंद रहेगी. 13 मई और 14 मई, 18 और 19 मई और 23 से 27 मई तक बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेगी. कर्मचारियों को कहा गया है कि प्लांट तक आने के लिए वे लोग खुद से व्यवस्था कर लें. बताया जाता है कि टाटा मोटर्स से पंचायत चुनाव को देखते हुए बसों का डिमांड किया गया है. यहीं वजह है कि बसो का परिचालन प्रभावित हो रहा है.





