
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह बाजार के पास विधायक सरयू राय के कार्यालय के सामने मोबाइल छिनतई करते पकड़ाए बदमाश रमजान मीर उर्फ रजिबुल को गुरुवार को सिदगोड़ा पुलिस ने जेल भेज दिया है. बुधवार की शाम विद्यापति नगर गौतम रोड निवासी बृज किशोर पांडे बारीडीह बाजार से अपने घर जा रहे थे, तभी उनका मोबाइल छिनकर बदमाश भागा. इस दौरान उनके शोर मचाने पर लोगों ने उसे खदेड़े कर पकड़ लिया था. बाद में मौके पर आई पुलिस को उसे सुपुर्द कर दिया गया. सिदगोड़ा थाना में ब्रिज भूषण के बयान पर कांड संख्या 76/22 धारा 392/411भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस घटना के थोड़ी देर बाद ही बागुननगर में गुरुद्वारा से घर लौट रही निर्मल कौर से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीनने की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस को देखकर बदमाश यहां गिर गए थे. तब वे बाइक छोड़ कर भाग गए थे. उनकी शिनाख्त करने की पुलिस प्रयास में लगी हुई है. बाइक के नंबर से भी आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.







