
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रामनवमी को देखते हुए बस सेवा में बदलाव किया गया है. 11 अप्रैल यानी महादशमी के दिन बस सेवा टेल्को कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, जेमको, बर्मामाइंस, मनीफीट, रामादीन बगान, मिश्रा बगान, गोविंदपुर, आसनबनी, डोमजुड़ी समेत अन्य एरिया के ही कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अलावा जितने भी एरिया से बस सेवा की जाती है, उन एरिया से बस सेवा 11 अप्रैल को नहीं होगी. 12 अप्रैल मंगलवार से बस सेवा सामान्य रहेगी. यह जानकारी टाटा मोटर्स के हेड एडमिन व सिक्यूरिटी के हस्ताक्षर से निकाले गये सरकुलर के माध्यम से दी गयी है.



