जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत कर्मियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी. इसमें यूनियन के महामंत्री आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किये. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ा ही भावुक ढ़ंग से अपने विचारों को व्यक्त किये. जिनको सम्मानित किया गया, उसमें पीपीसी एंड ऑटो ट्रांसपोर्ट से शंभू दयाल पांडेय, सेंट्रल मेंटेनेंस से जयंता कुमार पात्रा, ट्रांसमिशन से गोपाल चंद्र मैती, व्हीकल फैक्ट्री से अशोक कुमार सिंह, बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री से सुरेंद्र प्रसाद, क्यूए से नुरूल हक, रीयर एक्सल से कुमार राजू, प्रेस शॉप 5000 से बीपी भद्रा शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए यूनियन से संबंध बनाएं रखने तथा यूनियन के गतिविधियों को और सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए सुझाव देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आप सब कंपनी से सेवानिवृत हुए हैं यूनियन से नहीं. यूनियन सदैव आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा यह हम विश्वास दिलाते हैं. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वजन , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने दिया.







