
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बी शिफ्ट के कर्मचारियों की ही तरह ए शिफ्ट के कर्मचारियों के लिए भी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. ए शिफ्ट के कर्मचारियों के लिए सोमवार (5 अक्तूबर) से बस सेवा शुरू हो रही है. जानकारी के अनुसार सभी डिपार्टमेंट हेड को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है. गौरतलब है कि बी शिफ्ट के कर्मचारियों के लिए पिछले 22 सितंबर से बस सेवा शुरू की गयी थी. उसके बाद अब ए शिफ्ट के कर्मचारियों के लिए 5 अक्तूबर से यह सेवा शुरू की जा रही है. बसें टल्कॉन गेट से प्रवेश करेंगी.
कहां से : बस नंबर
- आदित्यपुर : 5
- मानगो : 10
- साकची : 8
- बागबेड़ा : 4
- बारीडीह : 6
- जुगसलाई : 2
- सोनारी : 2
- परसुडीह : 5
- सुंदरनगर : 2
- किताडीह : 1
- भुइयांडीह : 1
- कदमा : 3
[metaslider id=15963 cssclass=””]







