
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नामांकन फार्म जमा करने की अवधि समाप्त हो गयी है. मंगलवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन फार्म जमा किया गया. लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन लगकर चुनाव के लिए मतदान किया. इसमें कुल 167 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची शाम को प्रकाशित की गई. ज्ञात हो कि कुल 174 लोगों ने नामांकन पत्र लिया था. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जिसकी वैधता की जांच होने के बाद वैद्य पाए गए उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी. आपको बता दें कि मतदान 31 दिसंबर को होना है, जिसको लेकर गहमा गहमी चल रही है. यूनियन और प्रबंधन के अधिकारी सुचारू रूप से चुनाव को संपादित करने के लिए प्रयासरत है. इस चुनाव में 50 निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान होगा. इसके लिए 85 कमेटी मेंबर चुने जायेंगे. कमेटी मेंबर पदाधिकारियों का चयन करेंगे. इस मतदान में करीब 5000 मतदाता भाग ले सकते है. सात उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल नहीं करने और कई सीट पर निर्धारित उम्मीदवार होने से निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में संख्या 34 तक पहुंच सकती है. इसमें यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, वरुण कुमार, एचएस सैनी, विनय कुमार झा, सिंटू, रवि जायसवाल, केके सिंह, अभय कुमार, रण विजय सिंह, सैकेत भट्टाचार्याजी, पीके महंती, चंद्रशेखर, एसएन सिंह, अशोक उपाध्याय, अनिल शर्मा, एनके सिंह, पीके दास, कर्ण, मनोहर, पवन कुमार, मनोज कुमार, लाल बाबू प्रसाद, लवि शर्मा, दीपक, केके सिंह, संतोष तिवारी, अजय भगत, सुबोध कुमार सिंह, विश्वजीत, पीके सिंह, नवीन, मुन्नवर, शशिभूषण प्रसाद उर्फ करजु का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है. है. (नीचे देखे पूरी खबर)
चुनावी कार्यक्रम एक नजर में :
नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि और नामांकन पत्र सूची का प्रकाशन-28 दिसंबर
नामांकन पत्र जांच की तिथि वैद्य उम्मीदवारों के नाम का प्रकाशन-29 दिसंबर
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि और उम्मीदवारों का फाइनल लिस्ट का प्रकाशन, साथ ही उम्मीदवारों को मतदान पत्र का नमूना का प्रकाशन-30 दिसंबर
मतदान की तिथि-31 दिसंबर
मतगणना, नवनिर्वाचित एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर की पहली बैठक-31 दिसंबर
कोऑप्सन का चुनाव-31 दिसंबर
पदाधिकारियों का चुनाव-31 दिसंबर




