रामगोपाल जेना, चाईबासा:चाईबासा भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने मंझगांव के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के बूथ स्तर तक मजबूत करने,सक्रिय सदस्यों की संख्या को बढाने पर जोर और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में निरंतर जनसपंर्क बनाए रखने व जनता की समस्याओं को पार्टी के मंच पर मजबूती से रखने की सलाह दी है. मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्रीय मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने अपने सुझाव साझा किए.



