
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का विपरित परिस्थितियों में बेहतर बोनस करने को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह का स्वागत लगातार किया जा रहा है. इसके तहत विनोद सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह का स्वागत किया. बिनोद सिंह के साथ संजय सिंह हितेषी, अजीत शाही, सुभाष राय, हेमंत सिंह, अजय पांडेय, शंभू प्रसाद, अनिल भारती तथा राजकुमार एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह द्वारा इस विकट परिस्थिति में भी स्थाई मजदूरों को 10 फीसदी बोनस एवं 221 अस्थाई कर्मचारी को स्थायीकरण करने का मैनेजमेंट के साथ निर्णय लिया गया. यह बहुत ही गौरव पूर्ण बात है एवं साथ ही 200 टीएमएसटी को अस्थाई में परिवर्तन किया जाने का भी निर्णय लिया गया. इस सफल समझौता के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई दिया गया. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया. साथ ही ईश्वर से यह भी प्रार्थना की गई कि ईश्वर हमेशा उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखें ताकि आने वाले दिनों में भी इसी तरह वह मजदूरों के लिए बढ़-चढ़कर उनके हक में निर्णय लें और कई परिवारों में खुशहाली का वातावरण रहे.





