
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुटखा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के सभी थाना क्षेत्रों से गुटखा बेचते हुए कई दुकानदारों को पकड़ा गया. पकड़ाए गए सभी दुकानदारों पर लॉक डाउन का उलंघन करने के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है, शुक्रवार को सभी को जेल भेज दिया जाएगा. छापेमारी के दौरान सभी दुकानों में हड़कंप मच गया. कई जगह दुकानदार पुलिस को देखते ही फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाखों का गुटखा बरामद किया है. यह छापेमारी पूरे राज्य में कि गई है. इस दौरान शहर भर में दो दर्जन से ज्यादा दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी के दौरान दुकानदारों में मचा हड़कंप
पुलिस द्वारा गुरुवार की दोपहर से छापेमारी शुरू की गई थी जो के रात 10 बजे तक चली. इधर कदमा में छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बकझक भी हुई, हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कर दिया. छापेमारी के दौरान दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया, दुकानदार ये नहीं समझ पा रहे थे कि अचानक पुलिस किस तरह की छापेमारी कर रही है। इधर कदमा थाना क्षेत्र में कदमा बाजार में किसी ने गोली चलने की अपवाह फैला दी थी
बिष्टुपुर में छापेमारी के दौरान पकड़ाया गुटखा का अवैध कारोबार
इधर बिष्टुपुर पुलिस ने छापेमारी कर गुटखा का अवैध कारोबार और भंडारण का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान धातकीडीह इलाके बड़े पैमाने में चल रहे गुटखा का भंडारण का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर बड़े पैमाने में गुटखा और गुटखा बनाने की मशीन बरामद की है। फिलहाल पुलिस गोदाम के मलिक राजा की तलाश कर रही है।
सोनारी में सबसे बड़ी रिकवरी
सोनारी थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा रिकवरी की गई है. पुलिस ने थाना के पास ही सबसे ज्यादा अवैध भंडार किये गए गुटखा को बरामद किया है.







