जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन का पुर्नगठन किया गया है. इसके चेयरमैन टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट जीबी सुंदर रामम बनाये गये है. वहीं, हेड एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोटर्स एकेडमी हेमंत गुप्ता को मैनेजिंग ट्रस्टी बनाया गया है. हेड बीएजी कारपोरेट सर्विसेज अनुज मेहंदिराता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है चीफ स्पोटर्स मुकुल विनायक चौधरी, चीफ एविएशन सर्विसेज रवि राधाकृष्णन, चीफ सीएसआर सौरभ राय, टाटा स्टील मेरामंडली के वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह को ट्रस्टी बनाया गया है जबकि टीएसएएफ की मेंटर बछेंद्री पाल और हेड सोसाइटीज निशित कुमार सिन्हा को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.



