
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए पर्सनल लीव और कोरोना के बीच नये गाइडलाइन जारी किये गये है. इसके तहत क्वारंटीन के समय किस तरह कर्मचारी अपना पर्सनल लीव ले सकते है, इसकी भी जानकारी दी गयी है. गाइडलाइन के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी अपने निजी कार्यों से बाहर जाता है तो उस व्यक्ति को जहां जाता है, वहां और आने के बाद होने वाले होम क्वारंटीन के बीच के समय में वह पर्सनल लीव लेगा. कानून के मुताबिक, जितने दिन सबको क्वारंटीन रहना है, उतने दिनों तक के लिए उनको पर्सनल लीव लेना होगा. जब कर्मचारी 15 दिनों के बाद ड्यूटी ज्वाइन करता है और इस बीच किसी तरह का आयोजन, गैदरिंग में शामिल होता है तो फिर से उनको 14 दिनों का होम क्वारंटीन होना होगा और इस बीच उनको पर्सनल लीव ही लेना होगा. 14 दिनों के होम क्वारंटीन के बाद ही किसी को ड्यूटी वापस ज्वाइन करने की इजाजत दी जायेगी. अगर कोई कर्मचारी बाहर नहीं गया और ड्यूटी करता है और निजी आयोजनों, समारोह, शादी या किसी तरह के गैदरिंग में शामिल होता है तो फिर उसके बाद भी 14 दिनों के क्वारंटीन में रहना होगा. इस दौरान भी कर्मचारियों को पर्सनल लीव लेना होगा. 14 दिनों के क्वारंटीन में रहने के बाद ही लोग ड्यूटी कर सकते है. टाटा स्टील प्रबंधन ने यह भी छूट दी है कि अगर कोई कर्मचारी चाहे तो क्वरंटीन के समय 14 दिनों में वह सीक लीव भी ले सकता है, कर्मचारियों को कहा गया है कि 14 दिनों का होम क्वारंटीन के नियम का अनुपालन सख्ती से करें और जब वे लोग ड्यूटी में योगदान देते है तो निश्चित तौर पर उनको टाटा स्टील के मेडिकल ऑफिसर या संबंधित चिकित्सक से फिटनेस सर्टिफिकेट भी देना होगा. अगर अभी कोई कर्मचारी क्वारंटीन में है तो वह कर्मचारी भी जब फिट हो जाता है तब आकर अपने पर्सनल लीव को सिक लीव में तब्दील कर सकता है.





