
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मचारियों की बहाली शुरु हो गयी है. बाई सिक्स कर्मचारियों के मेडिकल के पश्चात विभाग में भेजा जा रहा है. विभाग में आवश्यकतानुसार बाई सिक्स को भेजा जा रहा है. मेडिकल में सफल बाई सिक्स को ही विभाग में भेजा रहा है. बाई सिक्स को लेकर अलग-अलग आंकड़ा बताया जा रहा है पर प्राप्त जानकारी के अनुसार 500 से अधिक लोगो को काम पर बुलाया जा चुका है. बाई सिक्स को पहले काम पर भेजे जाते समय मेडिकल का चक्कर नही लगता थस। अभी कोरोना इफेक्ट के चलते बाई सिक्स के मेडिकल में सर्दी, खांसी, बुखार, सुगर व प्रेशर सभी की जांच हो रही है.


















