
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने शुक्रवार को कर्मचारी के पुत्रो, पुत्रियों के अलावा दामाद और पत्नी के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के लिए बहाली निकाली गयी है. यह बहाली पहली बार ऐसी निकाली गयी है, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा भी देखा जा रहा है. टाटा वर्कर्स यूनियन पर ही सवाल उठाये जा रहे है. इसकी बड़ी वजह यह है कि इस बार की बहाली में यह साफ तौर पर लिखा गया है कि जिनका चयन हो जायेगा और जो ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट (एआइटीटी) की परीक्षा पास हो जाने के बाद मैनपावर की जरूरतों के हिसाब से टाटा स्टील लिमिटेड के किसी भी सब्सिडियरी कंपनी में उनकी बहाली होगी. यह पहली बार हुआ है कि टाटा स्टील में सीधे तौर पर बहाली नहीं ली जा रही है. ट्रेड अप्रेंटिस में अब तक बहाली सीधे तौर पर टाटा स्टील में ही हुआ करती थी, लेकिन इस बार की बहाली में टाटा स्टील लिमिटेड के किसी भी सब्सिडियरी में बहाली होने की बात कहीं गयी है. इस नये प्रावधान से टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन पर सवाल उठाये गये है. यह बताया जा रहा है कि यूनियन ने आंतरिक तौर पर सहमति जता दी है कि इस तरह की बहाली किसी और कंपनी के नाम पर की जाये और फिर जरूरत हो तो टाटा स्टील में ली जाये. ऐसा नहीं है तो फिर यूनियन क्यों चुप है. पहले से ही यह चर्चा आम है कि टाटा स्टील में ही एक अन्य कंपनी बनाकर सिर्फ बहाली लेने पर यूनियन ने रजामंदी दे दी है. इस नयी बहाली ने इस चर्चा पर मुहर लगा दी है. दूसरी ओर, यह भी संभावना जतायी जा रही है कि जब बहाली हो जायेगी तब टाटा स्टील के किसी भी प्लांट या सब्सिडियरी कंपनी में उनको ले लिया जायेगा. पहले बाहरी लोगों की बहाली में यह नियम जुड़ा होता था. अब टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों और रजिस्टर्ड रिलेशन में यह नया नियम जोड़ने से कई तरह के सवाल उठने लगे है. (नीचे भी पढ़ें)

अगर अभी बहाली नहीं होती तो फिर एक बैच बहाल नहीं हो पाता
टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस को दिसंबर माह में निकाला गया है. अगर अभी बहाली नहीं हो पाती तो फिर एक बैच बहाल नहीं हो पाता. ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट के तय नियम के मुताबिक, फिर से बैच मिस कर जाता. वैसे भी पहले आदिवासियों के लिए अलग से ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली निकाल दी गयी थी. ऐसे में यह बहाली सामान्य लोगों के लिए निकालने का काफी दबाव था. अब नये सिरे से यह बहाली निकाली गयी है. इसको लेकर सवाल उठ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

क्या कह रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष :
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है. अभी बहाली ट्रेड अप्रेंटिस की निकली है. इसके प्रावधान क्या है, उसको देखा जा रहा है. जरूरत होने पर मैनेजमेंट से बातचीत होगी. यूनियन के पदाधिकारी व कमेटी मेंबरों के साथ रायशुमारी होगी.




