जमशेदपुर : रक्त की कमी को देखते हुए टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित सीआरएम बारा विभाग के जेडीसी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और कुल 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विभागीय चीफ विवेक कुमार एवं जेडीसी वाइस चेयरमैन बालाजी ने स्वयं रक्तदान कर किया. उनके इस पहल से कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संदेश गया और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव अजय चौधरी, विभागीय कमेटी मेंबर रवि उपाध्याय एवं विभागीय हेड अमित गुप्ता उपस्थित रहे और सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेडीसी सेक्रेटरी नितिन कुमार एवं उनकी टीम के गीता, भुपेश, प्रशांत और सुबोध का सराहनीय योगदान रहा. रक्तदान शिविर के माध्यम से कर्मचारियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का विशेष उत्साह देखने को मिला.







