
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के जेडीसी की ओर से भी संदीप बेहरा समेत अन्य कर्मचारियों को अवार्ड दिया गया. कुल 40 लोगों को सेफ्टी और बेहतर सजेशन और हाउस कीपिंग के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान सीआरएम के चीफ अजय कुमार झा, टाटा वर्कर्स यूनयिन के सहायक सचिव नितेश राज, जेडीसी चेयरमैन अश्विनी माथन, संदीप बेहरा, दिनेश्वर कुमार, गुलाब, सरोज पांडेय, सूरज, हेड केसी झा, मलय द्विवेदी, आयुषी दास समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया ताकि ऐसे काम करने के लिए अन्य कर्मचारी भी आगे आये और उनको प्रोत्साहित किया जा सके.





