
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत के कोटपुतली गांव निवासी महिला गंगामनी मुंडा (58 वर्षीय) शुक्रवार की सुबह घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी, इसी क्रम में मौसम खराब होने से अचानक वज्रपात होने से महिला की मौत हो गई है. परिजनों ने उपचार के लिए उक्त महिला को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




