
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग का जेडीसी का उदघाटन हुआ. चीफ ऑफ स्टील मैनुफैक्चरिंग अनिल पुजारी एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने इसका उदघाटन किया. इस दौरान कर्मचारियों एवं कंपनी के हित के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दियें. कार्यक्रम के आरंभ में जेडीसी चेयरमैन रविप्रकाश ने यूनियन एवं मैनेजमेंट के अधिकारियों का स्वागत किया. जेडीसी के सचिव आयुषी दास ने सभी जेडीसी के सदस्यों का परिचय कराया. कार्यक्रम के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने कंपनी के यूनियन एवं मैनेजमेंट का साझेदारी एवं सहयोग के ऊपर जोर दिए. ज्वाइंट कंसल्टेशन के ऊपर कंपनी के अधिकारी राजेश जेम्स ने प्रेजेंटेशन दिया. सीआरएम से यूनियन अधिकारी सहायक सचिव नितेश राज ने अपने संबोधन में अपने विभाग के कर्मचारियों की उपलब्धियों की जानकारी दी. प्रश्न एवं उत्तर कार्यक्रम के दौरान विभागीय प्रतिनिधि अशोक गुप्ता एवं गुलाब कुमार ने अपनी बातों को सभी के सामने रखा. कार्यक्रम अंत मे जेडीसी के वाइस चेयरमैन अश्विनी मथान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज़ आलम, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक सचिव सरोज सिंह, अजय चौधरी, नितेश राज उपस्थित थे. इसके अलावा सीआरएम से केसी झा, संतोष सिन्हा, मलय चौधरी, सरोज पांडेय, अशोक गुप्ता, गुलाब कुमा, दिनेश्वर कुमार, संदीप बेहेरा, सूरज, अश्विनी माथन, राजेश मोहन्ती, नूर साहेब उपस्थित थे.






