
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में अनिकेत तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस की छापेमारी जारी है. इधर पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अनिकेत की हत्या में पांच से छह लोग शामिल थे. वहीं इस कांड को अनिकेत के दोस्तों ने ही अंजाम दिया है. इधर पुलिस इस मामले को लेकर तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है जिसमे प्रेम प्रसंग, रुपयों का लेनदेन और जमीन विवाद शामिल है. मामले को लेकर एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि घटना की जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उसमे किसी करीबी का ही हाथ हो सकता है. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए है जिसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इधर पुलिस ने अनिकेत के साथियों को हिरासत में लिया है जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है. बता दे कि बुधवार तड़के जोन नंबर 3 में अनिकेत तिवारी का शव पाया गया था. धारदार हथियार से अनिकेत का गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी. हत्या के बीती रात पुलिस को इलाके में मारपीट की सूचना मिली थी पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ भी नही मिला था. दूसरे दिन सुबह अनिकेत का शव पाया गया था.






