
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के जेनाडीह गांव में बने क्वारंटाइन केन्द्र में रह रहे मजदूरों को गांव के ही ग्रामीणों द्वारा क्वारंटाइन केन्द्र में प्रवेश कर मजदूरों के साथ मारपीट की. सुचना पाकर पुलिस केन्द्र पहुंची.पुलिस को आता देख ग्रामीण वहां से भाग निकले.भागने के क्रम में पुलिस ने दो लेगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार क्वारंटाइन केन्द्र पर ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने की सुचना मुखिया पति राम चन्द्र हैम्ब्रम ने दूरभाष से प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार को दी. सुचना पाकर पुलिस केन्द्र पहुंची तो पुलिस को देख ग्रामीण भागने लगे. भागने के क्रम में दो व्यक्ति गिर कर जख्मी हो गये. दोनों जख्मीयों को पुलिस गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया. घटना के संबंध में थाना में कांड संख्या 18/20 के तहत धारा 147, 149, 188, 269, 270, 504 और 506 के तहत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के साथ मारपीट करने और मजदूरों को भगाने को लेकर मामला दर्ज किया है.जिसमे हीरालाल बेहरा, मनी बेहरा, विदेशी बेहरा, सुमित्रा बेहरा, मानिक बेहरा, सुकुमार बेहरा, मिलन बेहरा, मोती नायक, बादल देहरी, अवनी बेहरा, अमित बेहरा समेत अन्य 23 के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.






