जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक के पद पर रहे डेविड क्रेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे अमेरिकी सरकार के एनर्जी विभाग में योगदान देंगे, जिस कारण वे सरकार के कामकाज के नियमों के मुताबिक, निजी कंपनियों में नहीं रह सकते है. इसको देखते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 5 सितंबर को वे कंपनी से इस्तीफा के बाद अलग हो जायेंगे. उनकी जगह किनका पदस्थापन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में किया गया है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. टाटा स्टील ने अपनी यह जानकारी को रेगुलेटरी फाइलिंग में दिया है. यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमरेका के एनर्जी विभाग में क्लीन एनर्जी के निदेशक के तौर पर डेविड क्रेन योगदान देने वाले है. टाटा स्टील ने यह जानकारी अपने फाइलिंग में बताया है कि निजी कंपनी में नहीं रहने की बाध्यता के कारण श्री डेविड कंपनी से अलग हो रहे है. टाटा स्टील ने बताया है कि इसके अलावा इस्तीफा देने का कोई और कारण नहीं है. आपको बता दें कि टाटा स्टील में करीब एक साल तक रहने के बाद डेविड क्रेन ने अपना इस्तीफा दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफा में कहा है कि वे गर्व महसूस कर रहे है कि टाटा समूह में काम किये है.


