जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) में करीब 54 करोड़ रुपये का नया निवेश करने जा रही है. टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड ने निवेश को लेकर बनाये गये संवैधानिक संस्थाओं को यह नयी जानकारी दी है. कैपिटल निवेश कंपनी अपने खर्चे को देखते हुए करेगी. टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड के पास तीन क्रोमाइट के माइंस के अलावा दो फेरो एलॉय माइंस भी है. टाटा स्टील के सारे माइंस का संचालन यह कंपनी करती है. करीब 54 करोड़ के निवेश से खनिज संपदा को नया विस्तार मिल सकेगा.
टाटा स्टील, आर्सेलर मित्तल, निप्पन स्टील ने केंद्र को लिखा पत्र
टाटा स्टील, आर्सेलर मित्तल और निप्पन स्टील ने अलग-अलग आवेदन देकर क्रोम ओर एक्सपोर्ट को लेकर लगाये गये नियमों को शिथिल करने की मांग की है. इसको लेकर अलग-अलग पत्र दिया गया है. टाटा स्टील ने स्टीम कोल पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाये जाने को गलत करार देते हुए कंपनियों को राहत देने की मांग की है ताकि कंपनी के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो सके.



