
जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में तेंदुए की मौत के मामले में चिड़ियाघर प्रबंधन के खिलाफ वन विभाग ने केस दर्ज कर दिया है. वन विभाग द्वारा कराए गए जांच में काफी खामियां पाई गई. जमशेदपुर डीएफओ ममता प्रियदर्शी के नेतृत्व में कराई गई जांच में यह पाया गया था कि लापरवाही के कारण तेंदुए की मौत हुई है जांच रिपोर्ट के आने के बाद काफी मंत्रणा करने के बाद जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. इस मामले में अब जमशेदपुर कोर्ट में अभियोजन तैयार कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चिड़ियाघर प्रबंधन के खिलाफ इस तरह का केस पहले कभी दर्ज नहीं किया गया है. इससे पहले भी कई जानवरों की मौत हुई है जिसको लेकर कई बार गाइडलाइन जारी किया गया लेकिन इसके बावजूद जानवरों के रखरखाव सही तरीके से नहीं किया गया जिससे एक बार फिर तेंदुए की मौत हुई है. आपको बता दें कि टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में तेंदुए की मौत बाढ़ के पानी में फंस जाने के कारण हो गई थी, जिसकी जांच के आदेश वन विभाग ने दी थी.





