• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-employees-bonus-टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल मिल सकता है ”कम बोनस”, इन शर्तों पर ही बढ़ सकता है कर्मचारियों का बोनस, वित्तीय हालात के कारण बोनस में देर होने का अंदेशा, जानें कैसे कितना मिलेगा टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस-sharpbharat.com-exclusive

अगस्त 11, 2020
in कारपोरेट व यूनियन, जमशेदपुर न्यूज़
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल का बोनस कम मिल सकता है. वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल बोनस मिलने वाला है. वित्तीय वर्ष के अंतिम में ही कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने लगा था, जिससे टाटा स्टील का कारोबार भी प्रभावित हुआ था और यह साफ है कि यह प्रोफिट शेयरिंग बोनस होता है, यानी कंपनी जितना कमाती है, उसके बदले कर्मचारियों को बोनस देती है. वैसे पिछले साल के वनस्पत इस बार अधिकारियों (ऑफिसरों) का भी अप्रेजल बोनस कम दिया गया है और इंक्रीमेंट भी रोका गया है. लेकिन कर्मचारियों का बोनस का समझौता पिछले साल 2019 में ही तीन साल के लिए हुआ था. बोनस का फार्मूला पहले से ही तय हो चुका है. इसके आधार पर ही इस बार भी बोनस मिलना है. इस बार का बोनस पिछले साल के कारोबार के आधार पर ही मिलेगा. हर साल अगस्त से सितंबर तक में कर्मचारियों का बोनस समझौता हो जाया करता है. कोरोना काल के बीच यह बोनस होने वाला है. इस बार यह बोनस की राशि पिछले साल से ज्यादा नहीं मिलने की उम्मीद है क्योंकि मुनाफा कंपनी का घटा है. हालांकि, कंपनी में पिछले साल के वनस्पत कर्मचारियों की संख्या घटी है जबकि कर्मचारियों का वेतन बढ़ा है. इसी आधार पर अगर कर्मचारियों का बोनस बढ़ जाये तो बढ़ जाये, नहीं तो कर्मचारियों को इस साल बोनस पिछले साल के वनस्पत कम मिल सकता है.

2018-2019 में बोनस के मद में कर्मचारियों को मिला था 239.61 करोड़ रुपये
वैसे पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2018-2019 के लिए कर्मचारियों को बोनस के मद में 239.61 करोड़ रुपये बोनस की राशि मिली थी, जिसमें से टाटा स्टील के जमशेदपुर वर्क्स और ट्यूब डिवीजन में कार्यरत 13 हजार 675 कर्मचारियों के लिए 131.22 करोड़ रुपये बोनस मिला था. टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच समझौता हुआ था, जिसमें तीन साल का फार्मूला भी तय हुआ था, जो वर्ष 2021 तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत टाटा स्टील के कर्मचारियों को उनके वार्षिक बेसिक व डीए का 15.86 फीसदी बोनस मिला था. हालांकि, बोनस फीसदी पर अब नहीं होता है, बोनस की फिक्स राशि तय हो जाती है, जिसके आधार पर कर्मचारियों के बीच उनके काम और वेतन के हिसाब से बोनस बंट जाता है. पिछले बार कर्मचारियों को बोनस के मद में मुनाफा पर 123.11 करोड़ रुपये, प्रोफिटेबिलिटी पर 41.50 करोड़ रुपये, उत्पादकता पर 70 करोड़ रुपये और सेफ्टी पर 5 करोड़ रुपये दिये गये थे. इसके तहत कुल राशि 239.66 करोड़ रुपये तय हुआ थी. तय फार्मूला के मुताबिक, टाटा स्टील के कर्मचारियों को तीन साल यानी 2021 तक टाटा स्टील के मुनाफा पर 1.5 फीसदी (जिसके हिसाब से पिछले साल 123.11 करोड़ रुपये मिला था), प्रोफिटेबिलिटी यानी प्रोफिट प्रति टन बिक्री योग्य स्टील के मद में टेबुल के हिसाब से (इसके तहत पिछले साल 41.50 करोड़ रुपये बोनस मिला था), प्रोडक्टिविटी (उत्पादकता) (क्रूड स्टील का उत्पादन प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष के तहत) 528 रुपये प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष (इसके हिसाब से पिछले साल 70 करोड़ रुपये मिला था) और सेफ्टी के तहत 5 करोड़ रुपये की राशि मिलनी है, अगर कोई दुर्घटना कंपनी में नहीं होती है या कोई मौत नहीं होती है तो मिला करेगी और अगर कोई दुर्घटना या मौत हो जाती है तो यह शून्य हो जायेगा. इस तय फार्मूला की अगर बात की जाये तो वित्तीय वर्ष 2018-2019 में कंपनी ने 8207 करोड़ रुपये (टाटा स्टील के जमशेदपुर व कलिंगानगर प्लांट का सारी देनदारियों के बाद) की आमदनी की थी, जिसका 1.5 फीसदी के आधार पर 123. 11 करोड़ रुपये मिला था जबकि वित्तीय वर्ष 2019-2020 में कंपनी का मुनाफा घटकर 5611 करोड़ रुपये हो चुका है. पिछले साल प्रोफिटेबिलिटी 6323 रुपये प्रति टन के हिसाब से 41.50 करोड़ रुपये मिला था जबकि उत्पादकता 528 प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष था, जिसके बदले तय फार्मूला के अनुसार 70 करोड़ रुपये मिला था. वहीं, सेफ्टी में भी 5 करोड़ रुपये मिला था क्योंकि किसी तरह का कोई दुर्घटना नहीं घटा था. बीते वित्तीय वर्ष 2019-2020 में मुनाफा घटा है. टाटा स्टील से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस बार टाटा स्टील के जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट का मिलाकर मुनाफा की राशि 6743 करोड़ रुपये है. इसका 1.5 फीसदी अगर निकाला जाये तो यह आंकड़ा 101.15 करोड़ रुपये होता है. इस साल का प्रोफिटेबिलिटी 5473 रुपये प्रति टन हो चुका है, जिसके हिसाब से इस साल बोनस की राशि प्रोफिटेबिलिटी में 36.5 करोड़ रुपये (तय समझौता के टेबुल के अनुसार) मिलेगा. हालांकि, इस साल उत्पादकता बढ़ी है. उत्पादकता इस साल 803 प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष हो चुकी है, जो पिछले साल 528 प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष था. उत्पादकता के क्षेत्र में इस साल कर्मचारियों को 90 करोड़ रुपये (तय समझौता के टेबुल के मुताबिक) बोनस की राशि में मिलेगी जो पिछले साल 70 करोड़ रुपये था. सेफ्टी के लिहाज से 5 करोड़ रुपये मिलना है लेकिन इसमें इस बार एक भी रुपये नहीं मिलने वाला है क्योंकि इस साल एलटीआइएफआर (लॉस टाइम इंज्यूरी फ्रिक्वेंसी रेट) 0.52 है, ऐसे में कंपनी के मानक के मुताबिक, अगर एलटीआइएफआर 0.40 से अधिक होता है तो रुपये जीरो हो जाता है. इसके अलावा पिछले साल एक मौत भी हो चुकी है. ऐसे में इसका अगर आकलन किया जाये तो इस साल करीब 227.65 करोड़ रुपये (101.15+36.5+90=227.65 करोड़ रुपये) बोनस की राशि के मद में मिल सकती है. पिछली बार बोनस की राशि 239.61 करोड़ रुपये था, जो इस साल घटकर 227.65 करोड़ रुपये रुपये हो सकता है यानी 11.96 करोड़ रुपये कम बोनस के मद में राशि मिल सकती है. वैसे कर्मचारियों की संख्या पिछली बार 27 हजार कर्मचारियों के बीच यह राशि बंटी थी, जिसमें 13 हजार 675 कर्मचारी जमशेदपुर प्लांट में थे जिसकी संख्या घटी है, जिस कारण यह राशि कर्मचारियों के बीच जब बंटेगा तो थोड़ा बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: jamshedpur MTMC national undergraduate medical conference-मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने दो दिवसीय राष्ट्रीय स्नातक चिकित्सा सम्मेलन “इरुडाइट 3.0” का हुआ समापन, 300 से अधिक स्नातक चिकित्सा छात्रों ने लिया हिस्सा, वैज्ञानिक संवाद, अनुसंधान व नवाचार पर जोर

क्या है इस साल बोनस में देर होने का कारण, कब तक हो सकता है बोनस
इस साल बोनस होने में देर होने का कारण है कि वित्तीय हालत कंपनी की ठीक नहीं है. लेकिन ऑफिसरों को बोनस समय पर मिल चुका है, इस कारण यह भी संभव है कि समय पर बोनस मिल जाये. वैसे पिछले बार सितंबर माह में बोनस मिला था. वैसे 20 अगस्त को टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा (एजीएम) है, जिसके बाद ही बोनस पर वार्ता शुरू होगी और बोनस का फिर से औपचारिक समझौता होगा.

पिछले साल के तय बोनस फार्मूला के मुताबिक, पिछले साल कितना मिला था बोनस जानें :
टाटा स्टील का तय मानक का एरिया-पिछले साल 2018-2019 का आंकड़ा-पिछले साल कितना मिला था बोनस
टाटा स्टील का मुनाफा– 8207 करोड़ रुपये-123.11 करोड़ रुपये
प्रोफिटेबिलिटी (प्रोफिट प्रति टन बिक्री योग्य स्टील)-6323 रुपये प्रति टन-41.50 करोड़ रुपये
उत्पादकता (क्रूड स्टील प्रति टन/प्रति कर्मचारी/प्रति वर्ष)-528 प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष-70 करोड़ रुपये
सेफ्टी-5 करोड़ रुपये

इस साल इस आधार पर कितना मिल सकता है बोनस (वार्षिक रिपोर्ट व कंपनी सूत्रों के मुताबिक) :
पिछले साल के तय बोनस फार्मूला के मुताबिक, पिछले साल कितना मिला था बोनस जानें :

टाटा स्टील का तय मानक का एरिया-इस साल 2019-2020 का आंकड़ा-इस साल कितना मिल सकता है बोनस
टाटा स्टील का मुनाफा-6743 करोड़ रुपये-101.15 करोड़ रुपये
प्रोफिटेबिलिटी (प्रोफिट प्रति टन बिक्री योग्य स्टील)-5473 रुपये प्रति टन-36.5 करोड़ रुपये
उत्पादकता (क्रूड स्टील प्रति टन/प्रति कर्मचारी/प्रति वर्ष)-803 प्रति टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष-90 करोड़ रुपये
सेफ्टी-0000000000

यह है बोनस का तीन साल (2021 तक) का फार्मूला, जिसके तहत बोनस मिलना है :
प्रोफिट (मुनाफा) पर-कुल मुनाफा का 1.5 फीसदी
प्रोडक्टिविटी-टेबुल तय है कि कितना पर कितना मिलना है (ऊपर चार्ट देखें)
प्रोफिटेबिलिटी-टेबुल तय है कि कितना पर कितना मिलना है (ऊपर चार्ट देखें)
सेफ्टी-कितनी दुर्घटनाएं हुई है, उसके आधार पर यानी 0.40 से नीचे अगर एलटीएफआर रहेगा तो 5 करोड़ रुपये और अगर उससे ज्यादा होगा तो शून्य राशि मिलना है (ऊपर चार्ट देखें)

किस वर्ष, कितना मिला बोनस :
वर्ष—–कंपनी का मुनाफा—बोनस की राशि—बोनस का प्रतिशत
1991-160.13 करोड़ रुपये-38.6 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1992-214.16 करोड़ रुपये-44.54 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1993-127.12 करोड़ रुपये-50.75 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1994-180.84 करोड़ रुपये-54 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1995-281.12 करोड़ रुपये-66.04 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1996-465.79 करोड़ रुपये-76.46 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1997-469.21 करोड़ रुपये-75.86 करोड़ रुपये-20 फीसदी
1998-322.08 करोड़ रुपये-72.83 करोड़ रुपये-17.50 फीसदी
1999-282.23 करोड़ रुपये-69.61 करोड़ रुपये-16 फीसदी
2000-422.59 करोड़ रुपये-75.55 करोड़ रुपये-18 फीसदी
2001-553.44 करोड़ रुपये-83 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2002-204.90 करोड़ रुपये-78 करोड़ रुपये-15 फीसदी
2003-1012.31 करोड़ रुपये-102.07 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2004-1746.22 करोड़ रुपये-102 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2005-3474.16 करोड़ रुपये-98.1 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2006-3506.38 करोड़ रुपये-102.01 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2007-4222.15 करोड़ रुपये-107 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2008-4687.03 करोड़ रुपये-113 करोड़ रुपये-20 फीसदी
2009-5201.74 करोड़ रुपये-139 करोड़ रुपये-18.50 फीसदी
2010-5046.80 करोड़ रुपये-143 करोड़ रुपये-17.50 फीसदी
2011-6217.69 करोड़ रुपये-171 करोड़ रुपये-18.50 फीसदी
2012-6184 करोड़ रुपये-182.47 करोड़ रुपये-17.69 फीसदी
2013-5050.64 करोड़ रुपये-180.50 करोड़ रुपये-16.01 फीसदी
2014-6553.95 करोड़ रुपये-193.34 करोड़ रुपये-15.46 फीसदी
2015-6500 करोड़ रुपये-154.72 करोड़ रुपये-8.53 फीसदी
2016-4900 करोड़ रुपये-130 करोड़ रुपये-8.60 फीसदी
2017-3933.17 करोड़ रुपये-164 करोड़ रुपये-11.27 फीसदी
2018-6682.49 करोड़ रुपये-203.24 करोड़ रुपये-12.54 फीसदी
2019-6323 करोड़ रुपये-239.61 करोड़ रुपये-15.86 फीसदी
2020-6743.80 करोड़ रुपये-227.65 करोड़ रुपये————-(अनुमानित आंकड़ा)

[metaslider id=15963 cssclass=””]


संबंधित खबरें

  • jamshedpur MTMC national undergraduate medical conference-मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने दो दिवसीय राष्ट्रीय स्नातक चिकित्सा सम्मेलन “इरुडाइट 3.0” का हुआ समापन, 300 से अधिक स्नातक चिकित्सा छात्रों ने लिया हिस्सा, वैज्ञानिक संवाद, अनुसंधान व नवाचार पर जोर22 नवम्बर 2026
  • टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा21 नवम्बर 2026
  • टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार21 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारटाटा स्टील
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video
खबर

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

नवम्बर 23, 2026
टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
खबर

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

नवम्बर 22, 2026
जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण
खबर

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

नवम्बर 22, 2026
Next Post

tata-steel-टाटा स्टील के कई कर्मचारी क्वारंटीन में, आइएल-6 ऑफिसर बनने की निकली वेकेंसी, यूनियन के सहायक सचिव नितेश ने जतायी आपत्ति, कहा-सबको मिले मौका, ऐसा उपाय करें टॉप थ्री

west singhbhum:सीकेपी रिफ्यूजी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला डेढ़ माह का स्वस्थ शिशु

west singhbhum:सीकेपी रिफ्यूजी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला डेढ़ माह का स्वस्थ शिशु

baharagora:भुतिया में विधायक समीर मंहती ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास

baharagora:भुतिया में विधायक समीर मंहती ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 22, 2026

मेष राशिआज की चिंता छोड़कर आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपकी सबसे बड़ी पूंजी...

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग जमशेदपुर के...

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

​जमशेदपुर:झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं जनजातीय विरासत को रेखांकित करने तथा उसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर...

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ...

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का हिन्द क्लब के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया...

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने वैश्विक खेल आयोजन के केंद्र के रूप में कोलकाता की पहचान को...

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की...

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में किशोरियों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण तथा लैंगिक हिंसा की रोकथाम को...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News