
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कई कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल में क्वारंटीन में है तो कई कोरोना पोजिटिव है. ऐसे में टाटा स्टील ने आइएल-6 (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए कंपनी की आंतरिक बहाली निकाली है. कंपनी के कर्मचारियों को टाटा स्टील ऑफिसर बनने का एक मौका देती है, जिसके जरिये लोग आइएल-6 स्तर के अधिकारी बन सकते है. इसके तहत एक बार फिर से बहाली निकाली गयी है. कई विभागों और कई सेक्शन में बहाली निकाली गयी है. इसके तहत आइएल-6 स्तर के अधिकारी बनने के लिए आवेदकों को 19 अगस्त तक अपना आवेदन जमा करना है. इस बीच कोरोना का संक्रमण का काल है. ऐसे में इसको लेकर आपत्ति भी उठायी गयी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने इसको लेकर आपत्ति जताते हुए यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट को संयुक्त रुप से पत्र लिखा है. इस पत्र में सहायक सचिव नितेश राज ने कहा है कि टाटा स्टील के बहुत सारे कर्मचारी है, जो कि अभी क्वॉरेंटाइन में है. ऑनलाइन फॉर्म भरने में ऐसे कर्मचारी काफी असमर्थ है. ऐसे में इसकी बहाली के लिए फार्म भरने की तिथि को बढ़ाना चाहिए या कोई वैकल्पिक रास्ता निकालने की मांग नितेश राज ने की है. उन्होंने यह मांग की है कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि किसी भी हाल में कोई कर्मचारी इस बहाली के लिए अपना आवेदन जमा करने में वंचित नहीं रह जाये.
















