• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-employment-टाटा स्टील में बंपर बहाली, कंपनी के कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के 500 रजिस्टर्ड बच्चों की होगी बहाली, टाटा स्टील के रिटायर्ड व वर्तमान कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा बढ़ी, कई सुविधाएं जिस पर पैसे लगते थे, वह मुफ्त हुआ, कुछ का चार्ज भी बदला गया, जानें क्या-क्या हुआ फैसला, कौन हो सकता है टाटा स्टील में बहाल, sharpbharat.com की खबर फिर सही साबित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
समझौता के बाद टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के साथ अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत अन्य.

जमशेदपुर : टाटा स्टील में कर्मचारियों के रजिस्टर्ड बच्चों (रजिस्टर्ड रिलेशंस) की बहाली निकने वाली है. बुधवार को इसको लेकर महत्पूर्ण बैठक टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी, नयी नामित वीपी एचआरएम अतरई सरकार, जुबिन पालिया के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय के बीच हुई. इस बैठक के बाद समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस समझौता के तहत टाटा स्टील के सारे रजिर्स्ड रिलेशंस के लिए 500 की बहाली होगी. वेज रिवीजन समझौता के वक्त ही यूनियन और मैनेजमेंट ने सैद्धांतिक तौर पर सहमत हो गये थे कि 500 बहाली निकलेगी, लेकिन इसको लेकर अंतिम समझौता बुधवार को हुआ, जिसमें तय किया गया कि तीन साल में 500 बहालियां होगी, जिसके तहत पहले साल 175, दूसरे साल 175 और तीसरे साल 150 रजिस्टर्ड रिलेशंस (टाटा स्टील के वर्तमान या सेवानिवृत कर्मचारियों के बच्चे या जो रजिस्टर्ड हो) की बहाली होगी. बहाली 2021 के कोरोना का संक्रमण समाप्त होने के बाद होगा. करीब दस हजार से भी ज्यादा रजिस्टर्ड रिलेशंस है, जो इसमें भाग लेंगे, जिस कारण इसकी बहाली के लिए अभी स्कूल या कॉलेज खुलने का इंतजार करना होगा, जिसके बाद बहाली निकलेगी. यह उम्मीद की जा रही है कि फरवरी 2021 तक बहाली निकल जायेगी. इसके लिए 18 साल से लेकर 42 साल तक के उम्र के रजिस्टर्ड रिलेशंस ही भाग ले सकेंगे. इसके लिए पहली बार हिंदी और अंग्रेजी में बहाली के लिए परीक्षा ली जायेगी यानी कोई भी कर्मचारी का रजिस्टर्ड रिलेशंस अपनी सुविधा के मुताबिक हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा दे सकता है. मैट्रिक तक के सवाल ही आवेदकों से पूछा जायेगा. वर्तमान में कार्यरत या सेवानिवृत कर्मचारी के रजिस्टर्ड रिलेशंस इस परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे, जिसके लिए फार्म जल्द निकलेगा. लिखित परीक्षा के बाद सीधे मेडिकल टेस्ट होने के बाद बहाली हो जायेगी. पहला एक साल उक्त बहाल व्यक्ति को ट्रेनिंग में रखा जायेगा, जिसके दौरान एक साल तक सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक स्टाइपेंड (अभी 8778 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड चल रहा है) दिया जायेगा. यह बहाली वैसे तो तीन साल में होगी, लेकिन परीक्षा और बहाली की सारी प्रक्रिया एक साथ ही हो जायेगी, जिसके बाद उनकी ज्वाइनिंग तीन साल में होगी, जिसके तहत पहले साल 175, दूसरे साल 175 और तीसरे साल 150 लोगों की बहाली होगी. बहाली को लेकर मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. इसकी जानकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत तमाम लोगों ने संवाददाता सम्मेलन में दी. वैसे सारे लोगों ने इसकी सराहना की क्योंकि कोरोना काल में जहां लोगों की नौकरियां जा रही है, उसके विपरित टाटा स्टील में बहाली निकाली गयी है. (नीचे पढ़े पूरी खबरें समझौता क्या-क्या हुआ.)

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद.

टाटा स्टील के वर्तमान और रिटायर्ड कर्मचारी के मेडिकल सुविधाओं को सस्ता और फ्री किया गया
टाटा स्टील में बुधवार को हुए समझौता के साथ ही कर्मचारियों या सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलने वाली कई सारी मेडिकल सुविधाओं पर लगने वाले फीस की राशि को भी कम कर दिया गया है. कई दवा या इंप्लांट या कई सारे इलाज का कर्मचारियों या उनके परिवार या फिर सेवानिवृत कर्मचारी या उनके परिवार के लोगों को पैसा देना पड़ता था, लेकिन अब यह तय हो गया है कि पैसे कम लगेंगे या नहीं लगेंगे. एक दिसंबर 2020 से इसको लागू किया गया है. (नीचे पढ़े पूरी खबरें समझौता क्या-क्या हुआ.)

tata-steel-new-employment-टाटा स्टील में अक्तूबर में निकलेगी मैट्रिक पास की सीधी बहाली, इस साल नहीं निकलेगा ट्रेड अप्रेंटिंस की बहाली, बहाली की आयु सीमा बढ़ेगा, जानें टाटा स्टील में बहाली को लेकर क्या चल रहा है

www.sharpbharat.com की खबर सही साबित
आपके लोकप्रिय न्यूज वेबसाइट www.sharpbharat.com की खबर सही साबित हुई है. 3 सितंबर 2020 को ही शार्प भारत ने यह जानकारी दी थी कि अक्तूबर माह तक बहाली निकलेगी, जो अब सही साबित हुई है. अक्तूबर की तिथि को बढ़ाकर सिर्फ नवंबर के पहले सप्ताह में मैनेजमेंट और यूनियन ने समझौता किया है. (नीचे पढ़े पूरी खबरें समझौता क्या-क्या हुआ.)

संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते यूनयिन के नेतागण.

वर्तमान कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्माचरियों को मिलने वाली मेडिकल सुविधाओं पर लगने वाला पैसा का पूरा ब्योरा और छूट की जानकारी : (नीचे पढ़े पूरी खबरें समझौता क्या-क्या हुआ.)

  1. कर्मचारियों को एक लाख रुपये तक कोकलियर इंप्लांट यानी सुनने में होने वाली दिक्कतों से जुड़े हुए उपकरण को लगाने के लिए एक लाख रुपये तक की छूट टाटा स्टील के कर्मचारियों को मिलेगा. यह सुविधा पूरे जीवन में एक बार मिलेगा. इसके तहत अगर किसी कर्मचारी को कान में सुनने वाली मशीन तीन लाख रुपये तक का लगना है या उससे जुड़े उपकरण लगाना है तो उस पर एक लाख रुपये की सब्सिडी या छूट टाटा स्टील की ओर से दी जायेगी. सेवानिवृत कर्मचारियों को यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त में ही मिलेगी, जिसका पैसा अब तक लगता था.
  2. आंख में लगने वाले इंट्रा ऑक्यूलर लेंस पर कर्मचारियों और उनके परिजन को 400 रुपये की छूट मिलती थी, जिसकी राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गयी है. यानी अगर आप पांच हजार का उपंकरण लगाते है तो उस पर पहले 400 रुपये तक की छूट मिलती थी, लेकिन अब 1000 रुपये तक की छूट मिलेगी.
  3. अगर कोई कर्मचारी पेसमेकर लगाता है तो उसको पहले 38 हजार रुपये की छूट मिलती थी, जिसको बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गयी है यानी अगर किसी कर्मचारी या उनके परिजन को पेसमेकर लगता है तो अगर पेसमेकर की कीमत एक लाख रुपये कीमत है तो उस पर पहले 38 हजार रुपये तक की छूट मिलती थी, जिसको बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है.
  4. टाटा स्टील के कर्माचरी या उनके परिजन का हिप (कुल्हे) या घुटने को बदला जाता है तो उस पर 25 हजार रुपये की छूट थी, जिसको बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया है. यानी अगर कोई कर्मचारी के कुल्हे या घुटने को बदलने पर एक लाख खर्च होता है तो अब कर्मचारियों को एक लाख रुपये में से सिर्फ 60 हजार रुपये ही देना पड़ेगा.
  5. कर्मचारियों को कई सारे ऐसी दवा जो कैंसर, किडनी समेत कई असाध्य रोग की दवा पर पैसे लिये जाते थे, उसको अब पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है. केमोथेरेपी से लेकर तमाम सुविधाओं को मुफ्त कर दिया गया है, जिसका पैसा अब तक लगा करता था.
  6. बोन मिनरल डेंसिटोमेटरी टेस्ट को पूरी तरह फ्री कर दिया गया है, जिसका पैसा लगता था. सेवानिवृत कर्मचारियों का भी बोन मिनरल डेंसिटोमेटरी टेस्ट को मउफ्त कर दिया गया है.
  7. राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण जो अनिवार्य है, वह कर्मचारियों और उनके परिजनों को मुफ्त कर दिया गया है. सेवानिवृत कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय टीकाकरण योजना के तहत अनिवार्य को मुफ्त कर दिया गया है.
  8. कोई कर्मचारी अगर रेफरल में जाता है तो टीए और डीए के नये नियम के तहत मिला करेगा. यानी अगर कोई कर्मचारी या परिजन रेफर होता है तो उसको टीए और डीए का पैसा नये नियम के तहत दिया जायेगा.
  9. केबिन का चार्ज अब तक कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मचारी को 25 रुपये रोजाना लगता था, लेकिन अब इसके लिए कर्मचारियों को सौ रुपये देने होंगे, जिसमें अबप सुविधाएं भी बढ़ायी गयी है.
  10. दांत के इलाज की व्यवस्था को भी बदला गया है. इसके तहत अगर कोई कर्मचारी अपना छह दांत बदलता है तो उसका 800 रुपये, अगर पूरा ऊपर या नीचे का दांत बदलता है तो उनको 1000 रुपये जबकि अगर सारा 32 दांत कोई बदलता है तो उसको 2000 रुपये देने होंगे.
  11. सेवानिवृत कर्मचारियों को टीएमएच में हर तरह के इंप्लांट को मुफ्त कर दिया गया है.
  12. कैथलैब यानी दिल के रोगी को पहले 25 फीसदी ही पूरे खर्च पर राशि मिलती थी, जिसको बढ़ाकर शत-प्रतिशत कर दिया गया है यानी सेवानिवृत कर्मचारियों को कैथलैब की सुविधा मुफ्त मिलेगी सिर्फ स्टेंट और अन्य सामानों का पैसा लगेगा.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
कारपोरेट व यूनियन

Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

September 3, 2026
Next Post
West-singhbhum-accident : सड़क हादसे में मनोहरपुर साइडिंग के रहने वाले व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

West-singhbhum-accident : सड़क हादसे में मनोहरपुर साइडिंग के रहने वाले व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Horoscope : आज का राशिफल, गुरुवार, 05 नवंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, गुरुवार, 05 नवंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

jharkhand-government-decision-भाजपा की रघुवर सरकार में हुए ग्लोबल स्किल  समिट की होगी जांच, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने सुधीर त्रिपाठी, शुरू होगी बहाली

jharkhand-government-decision-भाजपा की रघुवर सरकार में हुए ग्लोबल स्किल समिट की होगी जांच, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने सुधीर त्रिपाठी, शुरू होगी बहाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News