जमशेदपुर : टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग में अग्निशमन सप्ताह का आयोजन किया गया. इस मौके पर कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और टाटा स्टील कारखाना में दमकल बरैली का आयोजन किया. इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुरक्षा और अग्निशमन विभाग के चीफ अरविंद सिन्हा ने कहा कि इस विभाग से जुड़े हुए हर एक कर्मचारी नेक कार्य कर रहे हैं. समुदाय को देने वाली सेवा आगे भी जारी रखें. उन्होंने कहां फायर फाइटर का काम बहुत कठिन है. जब कहीं अग्जनी होती है तो प्रभावित लोग भगवान को याद करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसी स्थिति में हमारे फायर फाइटर सुरक्षा और अनुशासन के साथ लोगों को सहायता प्रदान कर उनकी जान और माल की रक्षा करते है. इस मौके पर चीफ सेफ्टी नीरज कुमार, हेड फायर राकेश जोशी, सुरक्षा विमान हेड समय, शेखर प्रसाद, अमय सिंह, आपदा प्रबंधक कमल आनन्द फायर मैनेजर अमय राजन और टाटा वर्कस यूनियन के शाहनवाज खान, निर्लभ सिंह, कमलेश सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा पाण्डे, गोपाल कृष्णा, विज्रेश पटेल एवं फायर ब्रिगेड और सुरक्षा विभाग के कर्मचारी’ उपस्थिति थे.














